आपके अंडाशय हर महीने आपके मासिक धर्म काल के मध्य में किसी समय एक अंडा मुक्त करते हैं। इसे ओव्यूलेशन कहा जाता है।
अधिकतर महिलाओं के लिए, यह आगामी अपेक्षित मासिक धर्म की अवधि के लगभग 2 सप्ताह पहले होता है। एक बार मुक्त होने परअंडे, आपके साथी के शुक्राणुओं द्वारा निषेचित किए जाने के लिए, आपके फैलोपियन ट्यूबों में लगभग 24 घंटे तक लटकते रहते हैं, जो आपके शरीर में 3 या उससे अधिक दिनों तक जीवित रहते हैं। इस समय के आसपास सेक्स करने से गर्भवती होने की संभावना बढ़ जाती है।
ओव्यूलेशन कैलेंडर रखना ओव्यूलेशन की निगरानी करने का एक आसान तरीका है।
यदि आपका मासिक चक्र अनियमित है, तो शरीर के मूल तापमान की चार्टिंग, गर्भाशय ग्रीवा बलगम पद्धति या ओव्यूलेशन किटों जैसे ओवल्यूलेशन पर नज़र रखने के तरीके का प्रयोग करना उचित होता है।
ओव्यूलेशन कैलेंडर का उपयोग कैसे करें?
- आपको एक कैलेंडर पर 8-12 महीनों तक अपने मासिक धर्म चक्र को रिकार्ड करना होगा। यह रिकॉर्ड, आपको उन श्रेणियों की एक सीमा प्रदान करता है, जिनके बीच आप आने वाले महीनों में सबसे अधिक प्रजननक्षम होती हैं।रक्तस्राव का पहला दिन आपके मासिक चक्र के पहले दिन के रूप में गिना जाता है।
- चूंकि आपके मासिक चक्र की अवधि हर महीने भिन्न हो सकती है, इसलिए आपको यह नोट करना होगा कि वह हर महीने कितने दिनों का होता है। औसतन, मासिक धर्म चक्र 28 दिनों का होता है, लेकिन यह 21 से 35 दिनों के बीच भी हो सकता है।
- अपने सबसे छोटे मासिक चक्र में कुल दिनों की संख्या से 18 घटाएं। इस नई संख्या को लें और आपने अगले मासिक चक्र के पहले दिन से उतने ही दिनों आगे गिनती करें। इस तारीख को अपने कैलेंडर पर चिह्नित करें, जो आपका पहला प्रजननक्षम दिन बताता है।
- अपने सबसे लंबे मासिक चक्र में दिनों की कुल संख्या से 11 घटाएं। इस नई संख्या को लें और आपने अगले मासिक चक्र के पहले दिन से उतने ही दिनों आगे गिनती करें। इस तारीख को अपने कैलेंडर पर चिह्नित करें, जो आपका अंतिम प्रजननक्षम दिन बताता है।
- आप पहले और आखिरी प्रजननक्षम दिनों के बीच सबसे अधिक प्रजननक्षम होती हैं जिसकी आप कैलेंडर पद्धति का उपयोग करके गणना करती हैं।
ओव्यूलेशन कैलेंडरों के बारे में क्या अच्छा है?
- यह ओव्यूलेशन पर नज़र रखने में सबसे सस्ता और सबसे कम बेढंगा तरीका है। आपको हर महीने महंगे परीक्षण स्टिक लेने की ज़रूरत नहीं होती है, थर्मामीटर में निवेश करने की ज़रूरत नहीं है, या अपने गर्भाशय ग्रीवा के श्लेष्म की जांच करने के लिए हर रोज अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालने की ज़रूरत नहीं होती है।
कैलेंडर विधि के बारे में क्या इतना अच्छा नहीं है?
- इतनी अधिक तिथियां और मासिक चक्र की अवधि लिखना याद रखना कठिन हो सकता है।
- सस्ता होने के बावजूद, यह ओव्यूलेशन किट जितनी विश्वसनीय तिथियां प्रदान नहीं कर सकता है।
- यदि आपके मासिक चक्र की अवधि हमेशा समान नहीं हैं तो, कैलेंडर पद्धति बहुत प्रभावी नहीं है। अगर आपका मासिक चक्र बहुत अनियमित है कभी-कभी 45-60 दिन तक चला जाता है, या यदि अक्सर आपका मासिक चक्र छूट जाता है, तो आपको बहुत ही विस्तृत तिथियां मिल सकती हैं, जिनके बीच आपको गर्भ धारण करने के लिए यौन सक्रिय होना चाहिए। यह व्यावहारिक नहीं हो सकता है और निराशाजनक हो सकता है।
English | Tamil | Hindi | Telugu | Bengali | Marathi |
0 reviews