गर्भवती होने से पहले आपकी पोषण स्थिति गर्भावस्था की अच्छी शुरुआत और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। अपनी पोषण स्थिति पर ध्यान देकर, आप निम्न अवसरों को सुधार सकती हैं:
कम वजन या अधिक वजन होने से गर्भवती होने की संभावना कम हो जाती है। स्मार्ट तरीके से खाने और नियमित रूप से व्यायाम करके स्वस्थ वजन प्राप्त करें।
- अच्छी प्रजनन क्षमता
- आसान गर्भधारण
- बच्चे का उचित विकास
एक स्वस्थ वजन के साथ शुरुआती बढ़त प्राप्त करे
यदि आपका वजन कम है, तो आपके शरीर में ऊर्जा भंडार अपर्याप्त है। यह अण्डोत्सर्ग, मासिक धर्म चक्र को प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर सकता है और गर्भधारण करना मुश्किल बना सकता है। यदि आपका वजन कम है और आप गर्भ धारण करती हैं, तो बाद में वजन बढ़ाना आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
यदि आपका वजन अधिक है, तो इसका अर्थ है कि आपके शरीर में अतिरिक्त वसा जमा है। अत्यधिक वसा जमा होना अधिक पुरुष सेक्स हार्मोन और इंसुलिन असंवेदनशीलता के कारण अण्डोत्सर्गको प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर सकता है। ये स्थितियां गर्भवती होने की संभावना को कम कर सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वजन अधिक होना आपको गर्भावस्था के दौरान गर्भावस्था मधुमेह, उच्च रक्तचाप के उत्पन्न होने और जन्म के समय कम वजन वाले बच्चे / समय से पूर्व प्रसव के खतरे में डाल देता है।
आहार और प्रजनन क्षमता
आप यह जानकर हैरान होगी कि आपकी पोषण स्थिति गर्भावस्था के कई महत्वपूर्ण चरणों को प्रभावित कर सकती है जिसमें प्रजनन क्षमता, गर्भाधान, गर्भरोपण और आपके बच्चे का अंग गठन शामिल हैं।
यद्यपि गर्भवती होने के लिए कोई खास आहार नहीं है, एक बड़े अध्ययन में 24-42 वर्ष आयु वर्ग की उन महिलाओं में प्रजनन दर उच्च पाई गई थी, जिन्होंने:
- मोनोअनसैचुरेटेड वसा के उच्च सेवन के साथ ट्रांस वसा का कम सेवन किया था
- उच्च वनस्पति प्रोटीन (दाल, सोयाबीन और दाल) के सेवन के साथ पशु प्रोटीन (अंडे, मुर्गी और मांस) का कम सेवन किया था
- रेशों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन किया था
- उच्च वसा वाले डेयरी उत्पादों को प्राथमिकता दी थी
- उच्च गैर हेमी आयरन का सेवन किया था जो शाकाहारी स्रोतों से प्राप्त आयरन है
ट्रांस वसा और पशु प्रोटीन डिम्ब उत्सर्जन समस्याओं के कारण बांझपन के साथ जुड़े हुए हैं। अगर आपको डिम्ब उत्सर्जन (ओवुलेशन) की समस्याएं हैं, तो इन्हें अपने आहार में न शामिल करने से मदद मिल सकती है।
एक फॉलिक एसिड पूरक शुरू करें
जल्द से जल्द एक फॉलिक एसिड (बी-विटामिन समूह का विटामिन) पूरक के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें। यह इसलिए क्योंकि अगर इसे गर्भ धारण करने से पहले या प्रारंभिक गर्भावस्था के दौरान लिया जाता है, तो यह आपके बच्चे में 70% तक न्यूरल ट्यूब दोष (मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के दोष) के खतरे को कम कर सकता है।
अन्य पोषक तत्वों के बारे में मत भूलें
गर्भ और प्रारंभिक गर्भावस्था के लिए महत्वपूर्ण अन्य पोषक तत्वों में विटामिन बी12, बी6, ए, आयरन, कापर, जिंक, ओमेगा -3 फैटी एसिड और विटामिन डी को महत्वपूर्ण माना गया है।
हालांकि विभिन्न खाद्य पदार्थों के साथ एक संतुलित आहार आपको इन पोषक तत्वों को प्राप्त करने में मदद करेगा, आपको पोषक तत्वों की खुराक शुरू करने की आवश्यकता है या नहीं इसका पता लगाने के लिए, डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से परामर्श करें।
सक्रिय बनें
शारीरिक रूप से सक्रिय होने से आपको एक स्वस्थ वजन प्राप्त करने में मदद मिलेगी, और स्वस्थ वजन से एक स्वस्थ गर्भावस्था और स्वस्थ बच्चे की संभावना बढ़ जाती है।
एक लंबी पढ़ाई हो गई? लेकिन स्वस्थ मातृत्व की आपकी यात्रा के प्रति हर शब्द का मूल्य है! शुभकामनाएं!!
English | Tamil | Hindi | Telugu | Bengali | Marathi |
0 reviews