यह महीना भ्रूण काल के अंत को भी इंगित करता है।
इस महीने के अंत तक, आपका बच्चा पूरी तरह से बन जाता है और लगभग 4 इंच लंबा होता है। यह वह समय होता है जब आपका बच्चा अपनी पहली गति करता है, जिसे एक अल्ट्रासाउंड पर देखा जा सकता है, हालांकि आप इसे अभी महसूस नहीं कर सकती हैं।
मस्तिष्क का विकास - आपके बच्चे के मस्तिष्क का विकास जारी रहता है और शरीर की लंबाई का लगभग आधा होता है।
यदि आपने इस अच्छी खबर को अपने मित्रों और सहकर्मियों के साथ पहले ही साझा नहीं किया है तो तीसरा महीना इस खबर को साझा करने का आपके लिए सही समय है।
दिल का विकास - इस महीने के अंत में आपके बच्चे का दिल पूरी तरह से बन जाता है और आपके दिल की तुलना में दो से तीन गुना अधिक तेजी से धड़कता है। डॉपलर नामक एक उपकरण की सहायता से आप अपने बच्चे के दिल की धड़कन भी सुन सकती हैं।
चेहरे का विकास - चेहरे की हड्डियां और साथ ही जबड़े की हड्डियां भी अब बन चुकी होती हैं।10 अंत में, आँखें सिर सेअपनी अंतिम स्थिति की ओर जाने लगती हैं।2
शरीर के दूसरे अंगों का विकास - हाथ और पैर की उंगलियां जो दूसरे महीने में बनना शुरू हुई थी अब पूरी तरह से बन चुकी होती हैं और नाखून आ चुके होते हैं। यद्यपि चूसने में सहायक मांसपेशियां पूरी तरह से विकसित नहीं हुई होती हैं, इस समय तक आपका बच्चा अंगूठे को अपने मुंह में डाल सकने में शायद सक्षम हो चुका होता है।
इस महीने तक आपके बच्चे के गुर्दे काम करना शुरू कर चुके होते हैं। इस महीने के आसपास पाचन तंत्र भी क्रियाशील हो जाता है। गुदा और आंतों का तेजी से विकास हो रहा होता है। इसके अलावा, आंतरिक प्रजनन अंग जैसे वृषण या अंडाशय भी बनने लगे होते हैं।
गर्भनाल जो आपके बच्चे को ऑक्सीजन, पोषक तत्व प्रदान करता है पूरी तरह से विकसित हो चुका होता है।
आपके शरीर में परिवर्तन
इस समय तक आप लगभग 2 किलोग्राम तक वजन अर्जित कर चुकी हो सकती है।अब आपके कपड़े (टाईट)तंग महसूस होना शुरू हो सकता है।
यह महीना आपकेजीवनकाएकमहत्वपूर्णघटनाहै क्योंकि आपके बच्चे का सबसे महत्वपूर्ण विकास हो रहा होता है और इसकी जांच करने के लिए, आपका चिकित्सक आपको अल्ट्रा साउंड कराने के लिए जाने की सलाह दे सकता है।
इस महीने के बाद आपका गर्भपात होने की संभावना काफी कम हो जाती है।
आपको भावावेशों की एक श्रृंखला का अनुभव भी हो सकता है। एक मिनट में आप खुश हैं और अगले ही मिनट आप दुख महसूस करने लगती हैं। हालांकि, चिंता मत करें क्योंकि मिश्रित भावनाओं का यह अनुभव होना एक सामान्य बात है। समय के साथ ये भावावेश व्यवस्थित हो जाएंगे और आप पहले की तरह सामान्य हो जाएंगे।
इस महीने के दौरान, आपका चिकित्सक आपके रक्त और आरएच कारक के प्रकार, कोई भी संक्रमण जैसे कि सिफलिस, हेपेटाइटिस बी और एचआईवी की उपस्थिति की जांच के लिए अतिरिक्त परीक्षण भी लिख सकता है। आपकी गर्भावस्था के आधार पर, आपका चिकित्सक आपके बच्चे में कुछ गुणसूत्र संबंधी असामान्यताओं, जैसे कि डाउन सिंड्रोम की उपस्थिति, के लिए भी जांच कर सकता है। यदि आपका परीक्षण का परिणाम सकारात्मक आता है, तो इसका यह अर्थ नहीं है कि आपके बच्चे में भी यह बीमारी है। इसका मतलब केवल यह है कि आपको अधिक पुष्टिकृत परीक्षणों से गुजरना होगा। इस परीक्षा के फायदे और नुकसान के बारे में अपने चिकित्सक से बात करें।
English | Tamil | Hindi | Telugu | Bengali | Marathi |
0 reviews