आपके शरीर में परिवर्तन प्राकृतिक हैं: गर्भावस्था के दौरान ये परिवर्तन सामान्य हैं इस तथ्य को स्वीकार करें और अपने जीवन साथी को इसे स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित करें। आपका वजन और आपका शरीर आप दोनों के लिए प्रसन्नता का विषय होना चाहिए।
गर्भावस्था एक विशेषाधिकार है: आपके पास एक इंसान को पृथ्वी पर लाने और धारण करने का विशेषाधिकार और क्षमता है। इस तथ्य और इसके साथ जुड़ी सभी चीजों पर गर्व करें।
गर्भावस्था आपके रूप को अच्छे के लिए प्रभावित करती है: गर्भावस्था के दौरान आपका शरीर होने वाले परिवर्तनों से सकारात्मक रूप से लंबे समय तक के लिए प्रभावित होता है। वास्तव में, यहाँ तक कि गर्भावस्था के दौरान भी, उचित व्यायाम और स्वस्थ, संतुलित आहार के संयोजन के माध्यम से आप अपने शरीर के स्वाभाविक आकार को कुछ हद तक बनाए रख सकते हैं। हालांकि, ऐसा करने से पहले एक चिकित्सक से परामर्श करें।
आरामदायक कपड़े एक अंतर बना सकते हैं: एक आरामदायक मातृत्व पहनावे सेअपने शरीर को अच्छा महसूस करने का एक तरीका मिल सकता है। यह आपको शारीरिक रूप से आराम देता है और आपकी सुंदरता को भी बढ़ाता है।
गर्भावस्था आहार के लाभ
भोजन आपकी अच्छी अनुभूति कोप्रभावित करने के लिए बढ़ावादेताहै। एक पोषक तत्व युक्त आहार आपको शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखता है, साथ ही यह आपकी त्वचा को बहुत बेहतर बनाता है। गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ आहार के लाभों को निम्नलिखित रूप में सूचीबद्ध किया जा सकता है:
चमकदार त्वचा: एक आहार जो कि पोषक तत्वों जैसे कि विटामिन ए और ई से भरपूर होता है आपकी त्वचा को बेहतर बनाता है। बढ़ा हुआ तरल पदार्थ का सेवन आपको भरोसा दिलाता है कि आपको निर्जलीकरण नहीं हो रहा है और आपके शरीर के विषाक्त पदार्थों से छुटकारा दिलाता है, जिससे त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है। विटामिन सी कोलेजन और एंटीऑक्सिडेंट का एक अभिन्न अंग होता है, जो आपकी त्वचा पर लाभकारी प्रभाव डालता है।
ज्यादा चिकनी बनावट: आपके आहार से विटामिन ए और ई के साथ मिलकर आवश्यक फैटी एसिड और एमिनो एसिड, उपकला उतकों की अखंडता को बढ़ाता है-जो आपकी त्वचा को चिकनापन देता है।
बेहतर, स्वस्थ बाल: सभी आवश्यक स्थूल और सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर एक आहार के परिणामस्वरूप, आपके बाल मोटे, स्वस्थ और चमकदार बन जाते हैं।
गर्भावस्था के दौरान आहार निम्नलिखित के लिए पर्याप्त होना चाहिए a) मातृ स्वास्थ्य के रखरखाव।b) बढ़ते भ्रूण की जरूरतों।c) प्रसव के दौरान आवश्यक मजबूती और जीवन शक्ति d) सफल दुग्धपान।
गर्भावस्था आहार हल्का, पौष्टिक, आसानी से पचने योग्य और प्रोटीन, खनिज और विटामिनों से भरपूर होना चाहिए।
अपने चिकित्सक या पोषण विशेषज्ञ द्वारा निर्धारित उचित आहार का पालन करें। आम तौर पर खुश रहें, चिंता न करें। आपका शरीर बहुमुखी है। इस समय यह अपने अन्दर बच्चे को समायोजित करने के लिए बदल रहा है। गर्भावस्था के बाद, यह जल्द ही अपने पहले रूप में वापस आने वाला है।
English | Tamil | Hindi | Telugu | Bengali | Marathi |
0 reviews