सरोगेट कौन है?
सरोगेट एक महिला होती है जो आपके बच्चे को नौ महीने तक के लिए अपने गर्भ में धारण करने पर सहमत होती है। एक बार बच्चे का जन्म हो जाने के बाद, सरोगेट आप को बच्चे को कानूनी तौर पर सौंप देगी और फिर आप देखभालकर्ता और बच्चे के माता-पिता बनेंगे।
भारत में सरोगेसी की लागत लगभग 10-20 लाख है। इसलिए, प्रक्रिया पर विचार करने से पहले अपनी वित्तीय व्यवस्था कर लें।
विभिन्न प्रकार की सरोगेसी क्या हैं?
सरोगेसी दो प्रकार की हो सकती है:
पारंपरिक सरोगेसी: यदि आप स्वस्थ अंडे का उत्पादन करने में असमर्थ हैं तो आपको इस विकल्प का उपयोग करने की सलाह दी जाएगी। पारंपरिक सरोगेसी में, सरोगेट मां आपके साथी के शुक्राणुओं के द्वारा कृत्रिम रूप से गर्भवती की जाती है, इसप्रकार बच्चा आनुवंशिक रूप से आपके साथी और सरोगेट मांसे संबंधित होगा।
गर्भकालीन सरोगेसी:गर्भकालीन सरोगेसी में, इन विटारो फ़र्टिलाइजेशन (आईवीएफ) नामक प्रक्रिया द्वारा आपके साथी के शुक्राणुओं का उपयोग करके आपके अंडे निषेचित किए जाएंगे। परिणामस्वरूप बने भ्रूण को सरोगेटके गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाएगा और वह बच्चे को धारण करेगी और प्रसव करेगी। इस मामले में, बच्चा आनुवंशिक रूप से आपके और आपके साथी से संबंधित होगा।
क्या सरोगेसी में पैसा शामिल है?
आपको उस सरोगेट या किसी सरोगेट एजेंसी के साथ किए गए अनुबंध के आधार पर सरोगेट का भुगतान करना पड़ सकता है। इसे व्यावसायिक सरोगैसी या "वम्ब को किराए पर लेना" कहा जाता है, और यह भारत में कानूनी है। कुछ महिलाएं केवल उन जोड़ों की सहायता के लिए सरोगेट बनने के लिए सहमत हो जाती हैं, जिनको बच्चे की आवश्यकता होती है इसे परोपकारी सरोगेसी कहा जाता है और इसमें धन का कोई आदान-प्रदान नहीं होता है।
यदि आपको गर्भधारण या बच्चे को पूरे गर्भकाल तक गर्भ में रखने में समस्याएं हो रही हैं, तो सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चा प्राप्त करने की संभावना के बारे में अपने चिकित्सक से पूछें।
English | Tamil | Hindi | Telugu | Bengali | Marathi |
0 reviews